Post Top Ad
Responsive Ads Here
Wednesday, 24 July 2019
Home
Bollywood news hindi
Dainik Bhaskar
फिल्मों के चुनाव में अक्षय की मदद करती है ट्विंकल, सफल करियर के पीछे पत्नी की सलाह को बताया अहम
बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार लगातार बेहतरीन फिल्में दर्शकों के सामने ला रहे हैं। अच्छी फिल्मों की बदौलत उनकी मार्केट वेल्यू में खासा इजाफा हुआ है। इसका नतीजा ये है कि वो फोर्ब्स लिस्ट 2019 के सबसे अमीर सितारों में शामिल हुए हैं। 15 अगस्त को उनकी फिल्म मिशन मंगल रिलीज हो रही है। इस फिल्म से दर्शकों को बहुत उम्मीदेंहैं। एक्टर अपने अच्छे करियर का श्रेय पत्नी ट्विंकल खन्ना को देते हैं।
पत्नी के साथ बॉन्डिंग को लेकर अक्षय ने अंग्रेजी अखबार से बात की। उन्होंने बताया- 'ट्विंकल पत्नी होने से पहले मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं। वो मुझे कई चीजों को लेकर सलाह देती है। हालांकि मैं उनसे अपने काम को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं करता हूं। लेकिन जब महसूस करता हूं कि मुझे उनकी सलाह की जरूरत है तो उनसे फिल्मों और काम को लेकर चर्चा करता हूं। वो मेरी बातों को ध्यान से सुनती है और मुझे बेहतर गाइडेंस देती हैं।'
अक्षय ने आगे कहा- 'मेरे करियर को बेहतर बनाने में ट्विंकल की अहम भूमिका रही है। मैं उनसे हर स्क्रिप्ट को लेकर बात नहीं करता हूं। लेकिन फिर भी वो मुझसे बात करती हैं और मैं उनकी बातों को मैं याद रखता हूं। उन्होंने एक बार मुझसे कहा था, कोई जोर जबरदस्ती नहीं है, जो अच्छा लगे करो।'
अक्षय अपने फिल्म मिशन मंगल के प्रमोशन में जुटे हैं। ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस से टकराएगी। इसके बाद अक्षय लगातार फिल्मों में व्यस्त हैं। वो रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी के साथ लक्ष्मी बॉम्ब, हाउसफुल 4 में व्यस्त हैं। ये सभी इस साल के अंत से अगले साल की पहली छ माही तक रिलीज होंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay kumar gave credit to wife twinkle khanna for his successful career
Akshay kumar gave credit to wife twinkle khanna for his successful career
Akshay kumar gave credit to wife twinkle khanna for his successful career
https://ift.tt/2OhAlW7
फिल्मों के चुनाव में अक्षय की मदद करती है ट्विंकल, सफल करियर के पीछे पत्नी की सलाह को बताया अहम बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार लगातार बेहतरीन फिल्में दर्शकों के सामने ला रहे हैं। अच्छी फिल्मों की बदौलत उनकी मार्केट वेल्यू में खासा इजाफा हुआ है। इसका नतीजा ये है कि वो फोर्ब्स लिस्ट 2019 के सबसे अमीर सितारों में शामिल हुए हैं। 15 अगस्त को उनकी फिल्म मिशन मंगल रिलीज हो रही है। इस फिल्म से दर्शकों को बहुत उम्मीदेंहैं। एक्टर अपने अच्छे करियर का श्रेय पत्नी ट्विंकल खन्ना को देते हैं। पत्नी के साथ बॉन्डिंग को लेकर अक्षय ने अंग्रेजी अखबार से बात की। उन्होंने बताया- 'ट्विंकल पत्नी होने से पहले मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं। वो मुझे कई चीजों को लेकर सलाह देती है। हालांकि मैं उनसे अपने काम को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं करता हूं। लेकिन जब महसूस करता हूं कि मुझे उनकी सलाह की जरूरत है तो उनसे फिल्मों और काम को लेकर चर्चा करता हूं। वो मेरी बातों को ध्यान से सुनती है और मुझे बेहतर गाइडेंस देती हैं।' अक्षय ने आगे कहा- 'मेरे करियर को बेहतर बनाने में ट्विंकल की अहम भूमिका रही है। मैं उनसे हर स्क्रिप्ट को लेकर बात नहीं करता हूं। लेकिन फिर भी वो मुझसे बात करती हैं और मैं उनकी बातों को मैं याद रखता हूं। उन्होंने एक बार मुझसे कहा था, कोई जोर जबरदस्ती नहीं है, जो अच्छा लगे करो।' अक्षय अपने फिल्म मिशन मंगल के प्रमोशन में जुटे हैं। ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस से टकराएगी। इसके बाद अक्षय लगातार फिल्मों में व्यस्त हैं। वो रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी के साथ लक्ष्मी बॉम्ब, हाउसफुल 4 में व्यस्त हैं। ये सभी इस साल के अंत से अगले साल की पहली छ माही तक रिलीज होंगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Akshay kumar gave credit to wife twinkle khanna for his successful career Akshay kumar gave credit to wife twinkle khanna for his successful career Akshay kumar gave credit to wife twinkle khanna for his successful career https://ift.tt/2OhAlW7
Tags
# Bollywood news hindi
# Dainik Bhaskar
Share This
About Raja Ahmad
Dainik Bhaskar
Labels:
Bollywood news hindi,
Dainik Bhaskar
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
No comments:
Post a Comment